शामली, मार्च 23 -- चौसाना। मध्य पूर्व में चल रहे इजराइल-ईरान युद्ध के असर अब स्थानीय स्तर पर भी देखने को मिल रहे हैं। चौसाना क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंगोह मार्ग स्थित पेट्रोल पंप संचालक के अनुसार पिछले कुछ दिनों में ईंधन की खपत लगभग दोगुनी हो गई है, जबकि सप्लाई नियमित न होकर हर तीसरे दिन ही मिल पा रही है। इस असंतुलन के कारण पेट्रोल पंप आधे समय बंद रखने की नौबत आ रही है। सोमवार को भी दिनभर पंप बंद रहा और देर शाम को सप्लाई मिलने के बाद ही संचालन शुरू हो सका। पेट्रोल-डीजल की कमी का सीधा असर आवागमन और रोजमर्रा की गतिविधियों पर पड़ रहा है। लोग सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर आते है और इंतजार करके वापस लौट जा रहे है। किसानों और छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.