पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, खेती-किसानी और जनजीवन पर बढ़ा असर
सिद्धार्थ, मई 25 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में आई गिरावट अब आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों पर स्पष्ट रूप से असर डालने लगी है। खासकर डीजल की कमी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भले ही वैवाहिक सीजन समाप्त हो चुका है, लेकिन खेती-किसानी के कार्यों में तेजी आने के कारण डीजल की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों में संकट और गहराता जा रहा है। कृषि कार्यों के लिए ट्रैक्टर, पंपिंग सेट और अन्य उपकरण पूरी तरह डीजल पर निर्भर हैं। इन दिनों खेतों की जुताई, बुवाई की तैयारी और सिंचाई के कार्य जोरों पर हैं, लेकिन डीजल की कमी से किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई किसानों का कहना है कि उन्हें जरूरत के समय डीजल नहीं मिल पा रहा, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.