पटना, मार्च 27 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में कमी करे। शुक्रवार को जारी बयान में राजद नेता ने कहा कि पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी गई है। इससे पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं और आम जनता को काफी उम्मीदें थीं कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी कमी होगी और महंगाई से राहत मिलेगी। मगर सरकार के इस निर्णय से जनता को लाभ नहीं हुआ। मोदी राज के पहले पेट्रोल 55 रुपये लीटर और डीजल 45 रुपये लीटर था। घरेलू गैस सिलेंडर मात्र 400 में मिल रहा था। स्पष्ट है कि पहले की तुलना में कई गुना अधिक कीमत बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...