बेगुसराय, मई 16 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बेगूसराय अंचल परिषद की ओर से शनिवार को रजौरा के कमली महतो स्मारक भवन से पेट्रोल एवं डीजल में की गई मूल्य वृद्धि के खिलाफ जुलूस निकाला गया। गांव के विभिन्न गलियों से होते हुए पुनः स्मारक भवन पहुंचकर गगन भेदी नारों के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

धरना प्रदर्शन का आह्वान इस अवसर पर 20 मई को प्रखंड कार्यालय एवं 25 मई को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने क्रमशः खेत मजदूर यूनियन एवं किसान सभा के द्वारा आहूत धरना प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया। अंजान ने कहा कि मोदी सरकार पेट्रोल, डीजल का दाम बढ़ाकर एक बार फिर धन्ना सेठों को लूटने का मार्ग प्रशस्त किया है। यह कृत्रिम महंगाई है। सरकार द्वारा लगाए गए जानलेवा टैक्स को घटाकर पेट्रोल, डीजल सहित अन्य चीजों में की गई मू...