कोडरमा, मई 16 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में भाकपा माले जिला कमेटी द्वारा डोमचांच टैक्सी स्टैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य राजेंद्र मेहता ने कहा कि वर्ष 2014 से भाजपा की सरकार आने के बाद देश में लगातार महंगाई बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण पाने में विफलता दिखाई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान दिए गए महंगाई कम करने के वादे पूरे नहीं हुए और जनता बढ़ती कीमतों से परेशान है।उन्होंने यह भी पढ़ें- पेट्रोलयम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने किया पुतला दहन नोटबंदी और लॉकडाउन जैसे फैसलों का जिक्र करते हु...