पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
वाराणसी, मई 18 -- वाराणसी। पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को वाराणसी में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने सर्किट हाउस स्थित जिला मुख्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा और पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतें तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन, खाद्य सामग्री और खेती-किसानी पर असर पड़ रहा है, जिससे आमजन परेशान हैं। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- गैस, डीजल-पेट्रोल की महंगाई व किल्लत पर कांग्रेसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.