गिरडीह, मई 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को टावर चौक पर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर सवार होकर केंद्र सरकार का पुतला दहन करने शहर के टावर चौक पहुंचे। इस दौरान 'केंद्र सरकार होश में आओ, महंगाई पर लगाम लगाओ नहीं तो होगा चक्का जाम' और 'बहुत हुई महंगाई की मार, जल्दी हटाओ मोदी सरकार' जैसे नारे लगाए गए। पुतला दहन के बाद संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि हमारे नेता ने पहले ही बता दिया था कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ा दिए जाएंगे और केंद्र सरकार ने ठीक वैसा ही किया। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसी उतरे सड़क पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता से तेल, डीजल-पेट्...