पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि वापस लो : भाकपा माले
रांची, मई 31 -- राहे, प्रतिनिधि। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में भाकपा माले राहे इकाई ने रविवार को भगत सिंह चौक और सुभाष चौक से राहे बाजार तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के रांची ग्रामीण जिला सचिव जगमोहन महतो ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आर्थिक संकट का भार जनता पर डाल रही है। वहीं संतोष मुंडा ने कहा कि ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का असर आवश्यक वस्तुओं के दामों पर भी पड़ेगा, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ेगी। कार्यक्रम में दामोदर प्रजापति, दिलीप मांझी, डोमन सिंह मुंडा, राजकिशोर मुंडा, रामेश्वर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.