बेगुसराय, जून 9 -- बछवाड़ा। पेट्रोल व डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि से आमजन को उनके मासिक घरेलू बजट बिगड़ने की चिंता सताने लगी है। ईंधन के महंगा होने से सामानों के परिवहन की लागत बढ़ गई है। इससे अनाज, सब्जियां, फल, दूध के अलावा रोजमर्रा के अन्य जरुरी सामानों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ने लगा है। पिछले एक माह के भीतर चावल, दाल, आटा, बेसन, मसाला आदि सामानों की कीमत में 15 से 20% की वृद्धि हो चुकी है। दुकानदारों का कहना है कि डीजल का उपयोग ट्रकों और व्यावसायिक वाहनों में होता है। इसके दाम बढ़ने से माल ढुलाई का खर्च बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल महंगा होने से बजट बिगड़ने की चिंता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...