नई दिल्ली, मई 15 -- पेट्रोल-डीजल आज से महंगा हो गया। दोनों के रेट में 3-3 रुपये का इजाफा हुआ है। हालांकि एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर है। इंडेन, भारत गैस या एचपी ने आज भी घरेलू से लेकर कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, एलपीजी लदे दो जहाज होर्मूज स्ट्रेट पार कर चुके हैं और बहुत जल्द भारत पहुंच जाएंगे।असली और फेक DAC कोड की कैसे करें पहचान साइबर एक्सपर्ट उपेंद्र सिंह बताते हैं कि इंडेन के मैसेज को उदाहरण के साथ बताते हैं कि सबसे पहले यह देखें कि आपने सिलेंडर बुक कराया था या नहीं। अगर बिना बुक कराए कोई डिलीवरी मैसेज है तो उसपर ध्यान न दें। अगर बुक कराया तो यह देखें कि मैसेज किसी आधिकारिक सेंडर ID (जैसे VK-INDANE, VM-INDANE आदि) से आया हैं कि नहीं। इसके बाद यह देखें कि मैसेज में बुकिंग या इनवायस नंबर दिया गया ह...