नई दिल्ली, मई 25 -- ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के शेयरों ने आज 25 मई को बाजार में शानदार प्रदर्शन किया। क्रूड ऑयल दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया, वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 12 दिन में चौथी बार इजाफा किया गया। इन दोनों वजहों ने बढ़ती अंतरराष्ट्रीय क्रूड लागत के बीच ऑयल पीएसयू को राहत पहुंचाई है।HPCL, BPCL और IOCL में तेजी हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL)के शेयरों की आज स्थित सबसे मजबूत दिख रही है। इसका शेयर 5.8% चढ़कर 412.55 रुपये पर पहुंच गया। भारत पेट्रोलियम (BPCL) 4.44% की बढ़त के साथ 308.70 रुपये पर पहुंच गया। जबकि, इंडियन ऑयल (IOC) ने 3.90% का उछाल दर्ज कराया और BSE पर 144.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।इस साल 13-20% टूटे इस तेजी के साथ OMCs के शेयर मई महीने में सकारात्मक जोन में आ गए हैं और लगातार दूसरे महीने हरे निशान पर हैं। हा...