अररिया, अप्रैल 9 -- अररिया, संवाददाता सदर अनुमंडल पदाधिकारी बलवीर दास की अध्यक्षता में जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेट्रोल-डीजल की बिक्री व्यवस्था को पारदर्शी और नियंत्रित रखने के लिए कई दिशा निर्देश दिए किए गए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है। एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पेट्रोल पंपों का संचालन केवल खुदरा बिक्री (रिटेल सेल) के लिए ही किया जाएगा। किसी भी प्रकार की अनाधिकृत वाहन को आपूर्ति या थोक (बल्क) बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। निगरानी को और सख्त बनाते हुए बताया गया कि प्रधान कार्यालय स्तर पर ऑटोमेशन के माध्यम से बड़े लेन-देन पर नजर रखी जा रही है। इसके तहत पेट्रोल में Rs.4,000 और डीजल में Rs.35,000 से अधिक के एकल ट्रांजेक्शन पर विशेष निगरानी होगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित...