नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- केंद्र सरकार ने 1 सितंबर 2026 से पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाकर 1.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। सरकार ने डीजल के निर्यात पर भी शुल्क 1 रुपये बढ़ाकर 25 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इसके बाद आज बुधवार 2 सितंबर को सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में पेट्रोल और डीजल के रेट जारी कर दिया है। दिल्ली में आज 2 सितंबर को 1 लीटर बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल की कीमत 167.35 रुपये लीटर है। वहीं, E5 पेट्रोल का दाम 109.24 रुपये और E20 यानी 20 प्रतिशत मिलावट वाला पेट्रोल 102.12 रुपये लीटर है।क्या आम आदमी पर पड़ेगा असर बता दें दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, क्योंकि विंडफॉल टैक्स निर्यात पर लगाया जाता है। इसका घरेलू बिक्री या आम उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं पड़ता। सरकार ने साफ किया है कि देश के अंदर खपत होने वा...