नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- भारत ने पेट्रोल, डीजल और विमान के ईंधन के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को घटाने के बाद आज सुबह ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर सामान्य पेट्रोल 102.12 रुपये लीटर है। डीजल भी 95.20 रुपये लीटर की रेट से ही बिक रहा है। यानी आज फ्यूल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें पेट्रोल के निर्यात पर टैक्स 1.50 रुपये से घटाकर 0.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। जबकि, डीजल पर टैक्स 25 रुपये से घटाकर 20 रुपये कर दिया गया है। हालांकि, घरेलू खपत के लिए जारी पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा एक्साइज ड्यूटी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विंडफॉल टैक्स के घटने या बढ़ने से घरेलू मार्केट में पेट्रोल-डीजल के रेट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।कच्चे तेल के रेट में गिरावट ब...