नई दिल्ली, मार्च 27 -- मिडिल ईस्ट में युद्ध जारी है। इसकी वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता बाधित हो चुका है। इसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत आसमान छूती जा रही है। इस बीच भारत सरकार ने आम नागरिकों को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस निर्णय के पीछे के तर्क को स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार के पास केवल दो रास्ते थे। या तो ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की जाए या फिर देश के नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता से बचाने के लिए सरकार खुद वित्तीय बोझ उठाए। पुरी ने एक्स पर लिखा, "पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल स...