गुड़गांव, मार्च 27 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। हरियाणा भाजपा मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कटौती करके जनहित में बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि इससे आम आदमी को महंगाई से बहुत राहत मिलेगी। वैश्विक तनाव के बीच जब दुनिया महंगाई से जूझ रही है, भारत ने राहत का रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर साफ संदेश दिया है कि जनता को राहत देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। अरविंद सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर किया है, जबकि डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की ड्यूटी को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। मोदी सरकार के इस फैसले की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है, जब पश्चि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.