पेट्रोल-डीजल को केंद्र ने कमाई का जरिया बना दिया : कमलेश
रांची, मई 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ पूरे राज्य के पेट्रोल पम्पों पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया। रांची के रातू रोड, कचहरी रोड, हरमू रोड, डोरंडा, बिरसा चौक, लालपुर सहित अनेक पेट्रोल पम्पों पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस भवन से शाम पांच बजे घोड़ा गाड़ी के साथ जुलूस की शक्ल में कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए लालपुर पेट्रोल पम्प पहुंचे, जहां हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ चलाया हस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.