बागपत, मार्च 7 -- बागपत। मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच पेट्रोल-डीजल की कमी और दाम बढ़ने की आशंकाओं और अफवाहों के बीच क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ने लगी है। लोगों में ईंधन खत्म होने की आशंका के चलते वाहन चालकों के साथ-साथ कई लोग ड्रम और केनों में भी पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पहुंच रहे हैं। जिले के करीब करीब सभी पेट्रोल पम्प पर पिछले तीन-चार दिनों से कुछ ऐसे ही हालात दिखाई दे रहे हैं। दिनभर पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। बाइक और कार सवार अपनी गाड़ियों की टंकी फुल कराने के लिए लाइन में लगे दिखाई दे रहे हैं। वहीं कई लोग अतिरिक्त पेट्रोल-डीजल जमा करने के लिए ड्रम और केनों में भी ईंधन भरवाते नजर आ रहे हैं। पेट्रोल पंप कर्मचारियों के अनुसार अचानक बढ़ी भीड़ के कारण सप्लाई को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.