अबु धाबी, मई 16 -- पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण पैदा हुए ऊर्जा संकट के बीच भारत की 'एनर्जी सिक्योरिटी' को एक बड़ा बूस्ट मिलने जा रहा है। भारत के कच्चे तेल के रणनीतिक भंडार में लगभग 70 फीसदी का बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की दिग्गज ऊर्जा कंपनी 'अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी' (ADNOC) ने भारत में अपना क्रूड स्टोरेज बढ़ाकर 3 करोड़ बैरल तक करने पर सहमति जताई है।कैसे और कितना बढ़ेगा रिजर्व? बंपर इजाफा: ADNOC द्वारा अपना स्टोरेज 30 मिलियन बैरल तक किए जाने से भारत के कुल रणनीतिक भंडार में 40 लाख टन से अधिक कच्चे तेल की वृद्धि होगी। इससे भारत का कुल कच्चा तेल रिजर्व पहले के मुकाबले 70% तक बढ़ जाएगा। मौजूदा स्थिति: वर्तमान में भारत का रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व 5.3 मिलियन टन (लगभग 38 मिलियन बैरल) है। यह रिजर्व विशाखापत...