पेट्रोल-डीजल के लिए मारामारी, मैदान में उतरे अधिकारीदेनजर
बस्ती, मार्च 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में पेट्रोल-डीजल की 'कथित किल्लत' की अफवाह ने गुरुवार को हालात बिगाड़ दिए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पेट्रोल पंपों पर भोर से ही लंबी कतारें लग गईं। अचानक बढ़ी मांग के कारण कई पंपों पर स्टॉक तेजी से खत्म हो गया और दो दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन को मौके पर उतरना पड़ा। प्रशासन लगातार दावा कर रहा है कि तेल की कोई कमी नहीं है, लेकिन अफवाहों के चलते उपभोक्ताओं द्वारा जरूरत से अधिक तेल भरवाने और गैलन में स्टॉक करने की होड़ ने स्थिति को गंभीर बना दिया है। गुरुवार को शहर के जीआईसी के पास स्थित पेट्रोल पंप और रौता चौराहा सहित ग्रामीण क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप ड्राई हो गए।गुरुवार सुबह से ही जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर दोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.