बागपत, मार्च 29 -- बागपत। पेट्रोल-डीजल के लिए लोगो में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। रटौल पेट्रोल पंप पांच दिन बाद जैसे ही तेल पहुंचा, तो वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी किसान भी ड्रम लेकर डीजल लेने के लिए पंप पर पहुंचे। पंप संचालकों ने किसानों को कम ही डीजल दिया, जिसके चलते किसान परेशान बने रहे। वहीं, बागपत और बड़ौत के पेट्रोल पंपों पर भी रविवार को वाहनों की काफी भीड़ रही। ईरान-इजरायल युद्ध के चलते पेट्रोल पंपों पर तेल लेने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो रही है। पांच दिन बाद रविवार को जैसे ही रटौल के पेट्रोल पंप पर तेल पहुंचा, तो वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी किसान भी डीजल लेने के लिए ड्रम लेकर पंप पर पहुंच गए, लेकिन पंप संचालक ने उन्हें कम ही डीजल दिया, जिससे किसान परेशान बने रहे। किसान महेश, मुज्जकिर आदि ने बताया की सरसों फसल की...