नई दिल्ली, मार्च 25 -- Petrol Diesel Rates Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारतीय उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं, जबकि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आज कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे आ गया है। ब्रेंट क्रूड 98.31 और WTI 87.65 डॉलर प्रति बैरल पर थे।पेट्रोल-डीजल के क्या हैं आज के रेट पेट्रोल-डीजल के उपभोक्ताओं के लिए राहत है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़ाए हैं। आज 25 मार्च की सुबह छह बजे जारी रेट के मुताबिक दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर सामान्य पेट्रोल की रिटेल कीमत Rs.94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। जबकि, XP95 पेट्रोल 101.89 और XG डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर है। शिमला में सामन्य पे...