चित्रकूट, मई 19 -- चित्रकूट। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजन के दाम से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का मानना है कि अब पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ने से किराया-भाड़ा में वृद्धि जरुर होगी। जिसका असर हर क्षेत्र में पड़ेगा। इससे अब खासकर मध्यम वर्ग के लोगों की दिक्कतें बढ़ जाएंगी। मौजूदा समय पर ही लोगों की महंगाई में हालत खराब हो रही है। पिछले सप्ताह ही तीन-तीन रुपये डीजल व पेट्रोल के रेट बढ़े थे। इसके बाद अब 90-90 पैसे प्रति लीटर रेट फिर बढ़ा गए है। फलस्वरुप अब महंगाई बढ़ने की पूरी संभावना है। कारोबारी बृजेश त्रिपाठी का कहना है कि डीजल-पेट्रोल का रेट बढ़ने का असर हर क्षेत्र में पड़ेगा। क्योंकि बाहर से आने वाली सामग्री वाहनों से ही आएगी। जब डीजल-पेट्रोल के रेट बढ़ेंगे तो निश्चित तौर पर किराया-भाड़ा भी बढ़ेगा। कहा कि महंगाई दिनोंदिन बढ़ रही है। तेल-मसाला से लेक...