नई दिल्ली, मार्च 26 -- ईरान-इजरायल युद्ध के बीच एक बार फिर कच्चे तेल के रेट में आज उबाल हैं। ब्रेंट क्रूड 103.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जबकि, WTI क्रूड 91.12 डॉलर प्रति बैरल पर है। पेट्रोल-डीजल के उपभोक्ताओं के लिए आज भी राहत है। IOCL, HPCL, भारत पेट्रोलियम समेत ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़ाए हैं। आज 26 मार्च की सुबह छह बजे जारी रेट के मुताबिक दिल्ली में सामान्य पेट्रोल की रिटेल कीमत Rs.94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। जबकि, XP95 पेट्रोल 101.89 और XG डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर है। भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल Rs.82.46 प्रति लीटर है तो डीजल Rs.78.05 प्रति लीटर।पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार में देश में पेट्रोलियम प...