नोएडा, मई 16 -- नोएडा, उदय सिंह। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ लोगों को दैनिक वस्तुएं महंगी होने का डर सताने लगा है। ऐसे में लोग सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग कर रहे हैं। ताकि उनके घर की रसोई का बजट बिगड़ने से बच सके। लोगों कहना है कि पहले ही महंगाई चल रही है। ऐसे में घरेलू वस्तुओं के दाम बढ़ने से परेशानी ओर बढ़ जाएगी। सेक्टर-55 के निवासी अभिषेक सिंह ने बताया कि वर्तमान में फल और सब्जी के अलावा दैनिक प्रयोग में आने वाले वस्तुएं महंगी है। अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ जाएगा। यह भी पढ़ें- महंगे ईंधन की आंच में झुलसेगा घर और बाजार इससे ऐसे में दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की कीमत बढ़ाने का डर सकता रहा है। उन्होंने बताया कि दूध के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई में पता नहीं...