पेट्रोल-डीजल के बढ़ने वाले हैं दाम? कच्चा तेल $99.36 पर, 9 सितंबर के रेट जारी
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में आग लगा दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सुबह ही ब्रेंट की कीमत करीब 1.44% बढ़कर 99.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं WTI करीब 94.42 डॉलर प्रति बैरल पर था। सऊदी अरब के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमलों और ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ने से दुनिया में तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका गहरा गई है। भारत के लिए यह चिंता इसलिए बड़ी है क्योंकि देश अपनी जरूरत का 88% से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है। लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय कीमतें ऊंची रहने पर इसका सीधा असर भारत के तेल आयात बिल, रुपये, महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है। ईरान के महत्वपूर्ण तेल निर्यात केंद्र खार्ग पर धमाकों की खबर ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी। अगर इस इलाके से तेल का निर्यात बाधित होत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.