सीवान, अप्रैल 3 -- दरौंदा। एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम तथा बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार पर प्रदर्शन किया। प्रखंड अध्यक्ष अनंत तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दारौंदा बाजार पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन मोहम्मद हक, डॉ. आफताब आलम, विनोद सिंह, जयनाथ यादव, प्रभूनाथ भारती, बूधन पाण्डेय, विनोद शर्मा, जय किशुन शर्मा, कमलेश राम, कामेश्वर सिंह, डॉ. अलाउद्दीन खान, विजय दूबे एवं शशि भूषण तिवारी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.