नई दिल्ली, जुलाई 23 -- कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के लेवल को टच करने को बेताब हैं। इस बीच भारत की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों एचपीसीएल, IOCL और भारत पेट्रोलियम ने भी रोजाना की तरह आज गुरुवार 23 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये और पेट्रोल 102.12 रुपये लीटर है। यानी आज दोनों ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सभी शहरों में पेट्रोल के आज के रेट के लिए यहां क्लिक करें। सभी शहरों में डीजल के आज के रेट के लिए यहां क्लिक करें।हूती के हमले से कच्चे तेल के दाम में लगी आग ब्लूमबर्ग की खबरों के मुताबिक ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में दो सऊदी अरबी टैंकरों पर हमला करने के बाद तेल के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। इस घटना ने मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष को और बढ़ा दिया है और सप्लाई पर...