शामली, मई 15 -- शामली। ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव तथा अंतरराष्ट्रीय हालातों के चलते गैस के दामों में वृद्धि के बाद अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी होने लगी है। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर पेट्रोल की आपूर्ति प्रभावित होने से क्षेत्र में पेट्रोल की किल्लत भी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को शहर के अजंता चौक स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेट्रोल लेने पहुंचे लोगों को बिना तेल के वापस लौटना पड़ा। कई वाहन चालक दूसरे पेट्रोल पंपों की ओर भटकते नजर आए। यह भी पढ़ें- एडवायजरी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, महंगाई का तड़का अब हर उत्पाद पर दिखाई देगा पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि ऊपर से ही पेट्रोल की सप्लाई कम आ रही है। अजं...