गाज़ियाबाद, मई 19 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे है। मंगलवार को भी इनके दामों में 90-90 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में करीब चार रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं। इसका सीधा जनता के घरों के बजट पर पड़ रहा है। पिछले करीब एक हफ्ते में चार रुपये तक इनके दामों में तेजी आई है। ऐसे में लोगों के घरों तक का बजट बिगड़ गया है। न्यू आर्य नगर के रहने वाले मोहित गर्ग बताते हैं कि मध्यम वर्गीय परिवार पहले ही रसोई गैस, बिजली, स्कूल फीस और अन्य घरेलू खर्चों से परेशान हैं। अब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। व्यापारियों और उपभोक्ताओं का मानना है कि आने वाले दिनों में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें- एक साथ नहीं बढ़ेंगे...