पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर 'काबा-मदीना' गाने वाली सायोनी घोष बोलीं, तोहफा तोहफा-लाया लाया
नई दिल्ली, मई 15 -- पश्चिम बंगाल में हुए हालिया चुनावों में काबा मदीना वाला गीत गाकर सुर्खियां बटोरने वाली तृणमूल कांग्रेस की सांसद सायोनी घोष अब एक नया गाना लेकर आई हैं। इस बार सायोनी घोष के गाने के बोल काफी जाने पहचाने हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अपना यह गाना शेयर किया है जिसकी शुरुआत बॉलीवुड के फेमस गाने के बोल से हो रही है, तोहफा तोहफा तोहफा. लाया लाया लाया.।" दरअसल सायोनी घोष ने अपने इस गाने से पेट्रोल और डीजल के दामों में की गई बढ़ोतरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम तीन तीन रुपए बढ़ाने की घोषणा की है। इसके बाद सायोनी घोष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में सरकार पर तंज कसते हुए लिखा, "तोहफा तोहफा तोहफा तोहफा, लाया लाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.