पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
हरिद्वार, मई 15 -- हरिद्वार, संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। परशुराम चौक पर प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना, महानगर उपाध्यक्ष परितोष त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए और अब अचानक से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए गए। आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है। प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि दिनों दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। सरकार महंगाई पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रही है। ऋषभ वशिष्ठ, शुभम जोशी, कार्तिक शर्मा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से हर वस्तु के दाम बढ़ेंगे। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक और पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर युवा कांग्रेस का प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.