पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आहट, अब रिजर्व बैंक के गर्वनर को भी इस बात का डर
नई दिल्ली, मई 13 -- पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़े उछाल की आशंका है। तमाम रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि सरकार आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से इसे अब तक खारिज किया जाता रहा है। अब भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि अगर पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष लंबा खिंचता है तो भारत को खुदरा ईंधन की कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए स्वेच्छा से खर्च में कटौती करने की अपील की, जिसमें पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम करना और सोने की खरीदारी टालना शामिल है। बता दें कि सरकार ने सोने पर ड्यूटी दोगुनी से भी ज्यादा कर दी है और आयातित सामानों की मांग को कम करने के लिए और भी कदम उठाए जाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.