रामगढ़, मई 17 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू अंचल परिषद एवं एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातू की ओर से महंगाई एवं पेट्रोल ,डीजल, सीएनजी के मूल्य वृद्धि के खिलाफ यूनियन ऑफिस पीटीपीएस से कटिया चौक तक केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया। यह विरोध मार्च कटिया चौक में जाकर सभा में तब्दील हो गया। उसके बाद प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया व केंद्र की मोदी सरकार से मांग किया गया कि जो पेट्रोल, डीजल सीएनजी, एलपीजी गैस में मूल वृद्धि हुई है उसे वापस लिया जाए। महंगाई पर रोक लगाया जाए। वही भाकपा पतरातु अंचल सचिव सह एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा सचिव मनोज कुमार महतो ने कहा की मोदी सरकार के गलत आर्थिक नीतियों से देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने प्रदर्शन कर केंद्र...