पिथौरागढ़, मई 19 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। महिला कांग्रेस ने पांच दिन के भीतर दो बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। मंगलवार को यहां जिला मुख्यालय में नेत्रियों के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ने का सीधा असर गरीब की रसोई तक पड़ेगा। कहा कि हर चीज के दाम बढ़ रहे, आमजन क्या-क्या छोड़ेगा। नगर के रोडवेज स्टेशन के समीप स्थित पंप में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। यह भी पढ़ें- महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी यह भी पढ़ें- पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी...