हरिद्वार, मई 23 -- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और खाड़ी युद्ध संकट के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने नौ दिनों में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 81 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। यह भी पढ़ें- मिलेनियम सिटी में पेट्रोल के दाम 100 रुपये पारकीमतों का असर लगातार बढ़ रहे दामों का असर आम लोगों की जेब पर पड़ने लगा है। शनिवार को दाम बढ़ने के बाद लोगों ने पंपों पर पेट्रोल 97.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.53 रुपये लीटर खरीदा। शहर में 14 मई तक पेट्रोल 92.47 रुपये और डीजल 87.62 रुपये लीटर बिक रहा था, लेकिन 15 मई को पेट्रोलियम कंपनियों ने दाम तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: महंगाई की मार : पूर्णिया में पेट्रोल अब 111.96 रुपया प्रति लीटरनवीनतम...