पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने की छोड़ दीजिए उम्मीद, कच्चा तेल फिर $100 के पार
नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- पेट्रोल-डीजल के दाम अगर कम होने की उम्मीद लगा रहे हैं तो छोड़ दीजिए क्योंकि, कच्चा तेल एक बार फिर 100 डॉलर के पार चला गया है। वैसे भी भारत जिस क्रूड ऑयल बास्केट का आयात करता है, उसकी कीमत 21 सितंबर 2026 को ही बढ़कर $117.4 प्रति बैरल हो गई थी, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 में इसका औसत करीब $66 प्रति बैरल था। आज गुरुवार सुबह 6 बजे के करीब ब्रेंट क्रूड 0.61 डॉलर प्रति बैरल गिरकर 102.47 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, WTI 48 सेंट टूटकर 91.68 डॉलर प्रति बैरल पर था। इससे पहले बुधवार को ब्रेंट 3.83 डॉलर प्रति बैरल उछलकर 103.08 डॉलर पर बंद हुआ। जबकि, अमेरिकी कच्चे तेल का बेंचमार्क WTI भी मामूली रूप से बढ़कर 92.08 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- $100 के नीचे आया कच्चा तेल फिर भी कम क्यों नहीं हुए पेट्रोल-डीजल के दाम?क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.