पेट्रोल-डीजल के दाम अगली बार कब बढ़ेंगे? केंद्र सरकार के जवाब में टेंशन वाली बात
नई दिल्ली, मई 18 -- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच देश में ईंधन कीमतों को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि अब पेट्रोल और डीजल के दाम कब बढ़ेंगे? केंद्र की मोदी सरकार ने इस पर स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल वह कोई समयसीमा या अनुमान नहीं लगा सकती। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने सोमवार को अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आगे कोई बदलाव करने की कोई समयसीमा या प्रतिबद्धता नहीं है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले शुक्रवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी थी। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 9...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.