पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि से और बढेगी मंहगाई
बागपत, मई 25 -- बागपत। इरान-अमेरिका युद्ध के चलते लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। 14 मई से अब तक डीजल और पेट्रोल के दामों में चार बार वृद्धि की जा चुकी है। जिसके चलते पेट्रोल तो शतक लगा चुका है, जबकि डीजल शतक के करीब पहुंच चुका है। ईंधन के दामों में हो रही वृद्धि से जहां वाहन चालक परेशान बने हुए है, तो दूसरी ओर इससे महंगाई में ओर इजाफा होगा। जिसका असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। बागपत में पेट्रोल के दाम 101.91 रुपये हो गए है, जबकि डीजल भी शतक के पास पहुंच चुका है। डीजल के दामों में 2.72 रुपये की वृद्धि हुई है, जिसके चलते सोमवार को डीजल के दाम 95.39 रुपये हो गया है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का असर सिर्फ वाहन चलाने वालों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका असर हर चीज पर पड़ता है। लोगों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट का खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.