प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की निंदा की है। अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में चौक स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार दोपहर हुई बैठक में कहा गया कि ईंधन में इजाफे के कारण परिवहन खर्च बढ़ेंगे जिसका असर माल ढुलाई, राशन, सब्जियों और रोजमर्रा की चीज़ों पर भी पड़ेगा। कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री की गलत विदेश नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।बैठक में किशोर वार्ष्णेय, कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, परवेज़ सिद्दीकी, मानस शुक्ला, अफ़रोज़ अहमद, अनूप त्रिपाठी, शाहनवाज़ कुरैशी, डॉ एडी दुबे, नयन कुशवाहा आदि थे। यह भी पढ़ें- पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा यह भी पढ़ें- शुरू हो गई जनता से वसूली, पेट्रोल-डीजल के दाम पढ़ने ...