पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर उछाल, महंगाई की मार से बेहाल होंगे लोग
संभल, मई 20 -- पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में 90-90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद महंगाई का असर अब हर घर की रसोई से लेकर बाजार तक साफ दिखाई देने लगा है। बीते एक सप्ताह में ईंधन की कीमतें करीब चार रुपये तक बढ़ चुकी हैं। जिससे गरीब और आम आदमी के परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ने लगा है। डीजल महंगा होने का सीधा असर मालभाड़े पर पड़ता है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि लगातार बढ़ती लागत के कारण जल्द ही किराया बढ़ाना मजबूरी बन जाएगा। यदि मालभाड़ा बढ़ा तो मंडियों में आने वाली फल-सब्जियों, अनाज, दाल और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी बढ़ जाएंगे। इसका सबसे अधिक असर मध्यम और निम्न आय वर्ग पर पड़ेगा। ऑनलाइन कैब और बाइक राइड सेवाओं के किराये में भी बढ़ोतरी की आशंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.