नई दिल्ली, मार्च 30 -- Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमत 116 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के उपभोक्ताओं के लिए आज भी राहत है। IOCL, HPCL, भारत पेट्रोलियम समेत ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़ाए हैं। आज 30 मार्च की सुबह छह बजे जारी रेट के मुताबिक दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर सामान्य पेट्रोल की रिटेल कीमत Rs.94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। जबकि, XP95 पेट्रोल 101.89 और XG डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर है। भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल Rs.82.46 प्रति लीटर है तो डीजल Rs.78.05 प्रति लीटर। पश्चिम एशिया युद्ध अब और खतरनाक मोड़ ले चुका है। यमन के हूती विद्रोहियों के इस युद्ध में कूदने और अमेरिका द्वारा अतिरिक्त सैनिक तैनात करने से कच्चे तेल की कीमत...