नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- Petrol Diesel Price 2 April: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध जल्द खत्म करने के संकेतों के बाद से कच्चे तेल में गिरावट है और यह 100 डॉलर के नीचे आ गया है। वहीं, रोजाना की तरह आज भी IOCL, HPCL, भारत पेट्रोलियम समेत ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए हैं। भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्ट ब्लेयर में है। यहां पेट्रोल Rs.82.46 प्रति लीटर है तो डीजल Rs.78.05 प्रति लीटर। 2 अप्रैल की सुबह छह बजे जारी रेट के मुताबिक दिल्ली के इंडियन ऑयल के पंपों पर साधारण पेट्रोल की रिटेल कीमत Rs.94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। जबकि, XP95 पेट्रोल 101.89 और XG डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर है। यानी आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई और रेट पर ...