बहराइच, मार्च 26 -- बहराइच,संवाददाता। एलपीजी की किल्लत के बीच पेट्रोल-डीजल के अभावों की अफवाहों ने वाहन चालकों की नींद उड़ा दी है। बुधवार को देर शाम से ईंधन भराने का पेट्रोल पंपों पर शुरू हुआ वाहनों के जमावड़े का सिलसिला गुरुवार को भी पूरे दिन बना रहा। इस दौरान कई पंपों पर टैंकर पहुंचे,लेकिन कुछ ही घंटों में पेट्रोल व डीजल खत्म हो गए। भारी भीड़ को देखते हुए संचालकों ने ईंधन खत्म होने व मशीन खराब होने की सूचना चस्पा कर पंप को पूरी तरह से बंद कर दिया। कुछ पम्पों पर पुलिस बुलानी पड़ी। शहरी क्षेत्र में बुधवार को शाम से ही पेट्रो पदार्थों की कमी व मूल्य वृद्धि की अफवाह उड़ी। शाम होते ही अफवाह चरम पर पहुंच गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। टंकी फुल कराने को लेकर कर्मी व वाहन चालकों में नों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.