हरदोई, मार्च 28 -- हरदोई। जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। आम उपभोक्ताओं को बिना किसी बड़ी परेशानी के पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार इंडेंट देने के बाद दो से तीन दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी तरह की बड़ी कमी नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर भंडारण के लिए ईंधन देने पर रोक लगाई गई है। संचालकों ने स्पष्ट किया कि वाहन चालकों को उनकी जरूरत के अनुसार पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा किसानों को भी कृषि कार्यों के लिए डीजल दिया जा रहा है, ताकि खेती से जुड़े कार्य प्रभावित न हों। कुछ दिनों पहले ईंधन संकट की खबरों के चलते लोगों में घबराहट देखी गई थी, जिसके कारण कई जगहों पर अतिरिक्त खरीदारी की कोशिशें हुई थीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.