पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि जनता पर कुठाराघात: राजेश
गिरडीह, मई 16 -- गिरिडीह। शुक्रवार से डीजल-पेट्रोल की दरों में की गई वृद्धि को पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक राजेश यादव ने देश की जनता के ऊपर सीधा कुठाराघात बताया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता पहले से ही महंगाई की जबरदस्त मार झेल रही है। केंद्र सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। पिछले 42 महीने में थोक महंगाई दर रिकॉर्ड लेवल पर बढ़ चुकी है, जिसका सीधा असर लोगों के जन जीवन पर पड़ेगा। ऊपर से डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि और भी कोहराम मचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ईरान संकट के बहाने अपनी तमाम नाकामियों को छिपाना चाहती है, लेकिन सच्चाई लोगों के सामने आ चुकी है। यह भी पढ़ें- तेल की कीमतों में वृद्धि से रसोई से बाजार तक पड़ेगी महंगाई की मार मौजूदा संकट के बीच भी रूस और ईरान जब हमें सस्ता त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.