जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- एलपीजी गैस की किल्लत को देखते हुए पेट्राल पंपों पर पेट्रोल-डीजल को लेकर सीमा तय की गई है, लेकिन यह सिर्फ मौखिक रूप से कहा गया है। अधिकतर प्रेट्रोल पंपों पर नोटिस चस्पा नहीं किया गया है। इंडियन ऑयल के ट्रांसपोर्ट नगर पेट्रोल पंप के मैनेजर किशोर जी ने बताया कि उनलोगों को कोई लिखित निर्देश नहीं आया है, बस मौखिक रूप से ध्यान रखने को कहा गया है। अन्य पेट्राल पंप के संचालकों और मैनेजर ने बताया कि उन लोगों को मौखिक रूप से कहा गया है कि 3000 रुपये से अधिक का पेट्राल और 300 लीटर से अधिक डीजल न दें। लिखित रूप से कोई मेल नहीं आया है। इंडियन ऑयल के नोडल पदाधिकारी आदित्य हृदय ने कहा कि सामान्य ग्राहकों को जितनी जरूरत है, वे ले सकते हैं। वहीं, एक अन्य कंपनी के पदाधिकारी ने कहा कि जो लोग ड्रम में या गैलन में एकत्रित करते हैं, उनपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.