प्रयागराज, मार्च 28 -- तीन दिन से ग्राहकों के हुजूम से जूझ रहे पेट्रोल टंकी संचालकों के लिए शनिवार का दिन राहत देने वाला रहा। पेट्रोलियम कंपनियों से चला पेट्रोल व डीजल सुबह एजेंसियों तक पहुंचा और फिलिंग का काम पूरा हुआ। सुबह कुछ टंकियों पर कुछ भीड़ दिखी, लेकिन 10 बजते-बजते हालात एकदम सामान्य दिखने लगे। कई पेट्रोल टंकियों पर तो आम दिनों से कम भीड़ दिखी। जिसका कारण वेंडरों ने यही बताया कि किल्लत के दिनों में लोगों ने अधिक पेट्रोल भरवा लिया और अब जरूरत नहीं है। सुबह एनआरएल पेट्रोल पंप, सोहबतियाबाग पेट्रोल पंप, बालसन चौराहे के पेट्रोल पंप पर कुछ वाहन कतारबद्ध दिखाई दिए, लेकिन 10 बजे तक सभी जगह स्थिति सामान्य हो गई। जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि सभी एजेंसियों से पेट्रोल व डीजल के ऑर्डर शुक्रवार को लगा दिए गए थे। जिसका डिस्पैच भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.