पेट्रोल-डीजल की महंगाई से ऑटो बाजार की रफ्तार थमी
प्रयागराज, जून 10 -- प्रयागराज, पीयूष श्रीवास्तव। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब ऑटोमोबाइल बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। संभागीय परिवहन कार्यालय के आंकड़े बताते हैं कि मई 2026 में जिले में वाहन बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि राष्ट्रीय आंकड़े बताते हैं कि देश में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री बढ़ी है। इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- ईंधन संकट के बावजूद धनबाद में वाहनों की बिक्री में उछालवाहन बिक्री में गिरावट मई 2026 में आरटीओ दफ्तर में कुल 7098 वाहनों का पंजीयन किया गया। इनमें 4968 बाइक, 1049 कार और 267 ई-रिक्शा शामिल हैं। इसके विपरीत मई 2025 में 15740 वाहनों का पंजीयन हुआ था, जिसमें 12501 बाइक, 1437 कार और 464 ई-रिक्शा शामिल थे। इस प्रकार कुल वाहन बिक्री में 50 प्रतिशत से अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.