जमशेदपुर, मई 26 -- जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पेट्रोल-डीजल की महंगाई के खिलाफ साकची गोलचक्कर के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट आज हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसमें कांग्रेसियों के अलावा आम लोगों को भी शामिल किया जाएगा। यह कार्यक्रम अपराह्न 5 बजे से शुरू किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष परविन्दर सिंह सहित अन्य नेता आम लोगों को संबोधित करेंगे। वे इस कार्यक्रम के बहाने केन्द्र सरकार पर निशाना साधेंगे। उल्लेखनीय है कि बीते 10 दिनों के दौरान चार बार में प्रति लीटर करीब 7.50 रुपए की बढ़ोतरी की जा चुकी है। यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान आज यह भी पढ़ें- महंगाई और महिला अपराधों के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स...